फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर साह करेंगे विधायक कर्णवाल प्रकरण की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। विधायक देशराज कर्णवाल के जाति प्रमाणपत्र से जुड़े प्रकरण की जांच गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह को दे दी गई है। उन्होंने मामले से जुड़े दस्तावेजों को अपनी सपुर्दगी में लेकर गहनता से जांच शुरू कर दी है। साथ ही पूर्व में जांच कर रहे विवेचकों से भी जानकारी ली। वहीं, विधायक चैंपियन की शिकायत से संबंधित दस्तावेजों का इस प्रकरण से मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन

झबरेड़ा विधायक बनने से पहले वर्ष 2007 में देशराज कर्णवाल ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चार लोगों ने उनके जाति संबंधी फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए थे। आरोप था कि उक्त लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया था, लेकिन पिछले दिनों विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और देशराज कर्णवाल के बीच जुबानी जंग के दौरान यह मामला बाहर आ गया था।
विधायक चैंयिपन ने देशराज कर्णवाल पर फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस कोतवाली में उनके खिलाफ तहरीर के साथ कुछ दस्तावेज भी पुलिस को दिए थे। इसके बाद कर्णवाल की ओर से दर्ज कराए गए केस और वर्तमान में चैंपियन की शिकायत को शामिल कर मामले की जांच शुरू की गई। अब विवेचक बदलकर मामले की जांच गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेजों को लेकर तमाम बिंदुओं पर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें