रुड़की। एक कांग्रेसी नेता को जब होम गार्ड ने नो एंट्री में कार ले जाने से मना किया तो नेताजी होम गार्ड से ही उलझ बैठे । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और नेता जी को कोतवाली ले जाने लगी, तो उन्होंनेे पुलिस से माफी मांग कर पीछा छुड़ाया।
सिविल लांइस बाजार में दोपहर 2 बजे के बाद से रात आठ बजे तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित रहता है। बृहस्पतिवार को बोट क्लब रोड पर होमगार्ड को लगाया गया था। इसी दौरान दोपहर तीन बजे के एक कांग्रेसी नेता कार लेकर नो एंट्री में घुसने लगा। जिसको होमगार्ड सुभाष चंद ने रोक दिया। इस पर नेता जी होमगार्ड से भिड़ गए। होमगार्ड ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी सूनने को तैयार नहीं थे। होमगार्ड ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख नेता जी का गुस्सा एक दम शांत हो गया। पुलिस ने नेता जी को कोतवाली चलने के लिए कहा। तो नेता जी ने मांगी मांग ली। इस पर पुलिस ने छोड़ दिया।