फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया मांगने पर पार्टनर ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

तकादा करने अपने रिश्तेदार के साथ गए एक व्यक्ति के साथ उसके पार्टनर ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। साथ ही रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित पनियाला निवासी रिजवान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जिला बिजनौर के कस्बा जलालाबाद निवासी एक रिश्तेदार प्रॉपर्टी डीलर है। रिश्तेदार ने उसके गांव के एक व्यक्ति के साथ पार्टनशिप में प्रॉपर्टी डीलर का काम किया है। बताया कि सोमवार की सुबह रिश्तेदार उसके घर आया था। साथ ही उसने बताया कि पार्टनर पर उसके 50 हजार रुपये उधार हैं। इसलिए उसके घर जाकर रुपये लाने है। आरोप है कि वह रिश्तेदार के साथ रुपये लेने गए पार्टनर ने मारपीट की। साथ ही दोबारा तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें