फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान में सेंध लगाकर नगदी समेत लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। चोरों ने बुधवार की रात एक परचून की दुकान को निशाना बनाया। इसमें सेंध लगाकर हजारों रुपये नकद समेत लाखों की कीमत का सामान चोरी कर लिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन

लक्सर कस्बे में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। एक सप्ताह पहले भी चोरों ने बसेड़ी चौराहे पर आधा दर्जन से अधिक दुकानों में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस अब तक इन घटनाओं का खुलासा नहीं कर सकी है। इसी बीच बुधवार की रात में चोरों ने कस्बे के हरिद्वार रोड मोहल्ले में अनिल कुमार, सुनील कुमार की परचून की दुकान में सेंध लगाई। उन्होंने दुकान में रखे देसी घी, सिगरेट, बादाम, चीनी व 25 हजार से अधिक रेजगारी भी समेट ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब दुकानकर पहुुंचा तो अंदर सामान बिखरा देख उसके होश उड़ गए। दुकानदार ने घटना की जानकारी लक्सर कस्बा चौकी पुलिस को दी। सूचना पाकर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिरोला पुलिस टीम के साथ पहुंचकर पूछताछ की। इसी बीच जानकारी होने पर व्यापार मंडल के सेवाराम सिंघल, राजेंद्रनाथ मेहंदीरत्ता, तरुण अग्रवाल, विनीत गर्ग, जितेंद्र सिंघल, राजेंद्र व्यापारी नेता मौके पर पहुंच गए तथा उन्होंने नगर क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने घटनाओं का शीघ्र खुलासा किए जाने की मांग की। उधर, लक्सर कस्बा चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि इस मामले में कई संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें