फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
झबरेड़ा। ट्रक की चपेट में आने के कारण बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला ने इलाज के दौरान सहारनपुर में दम तोड़ दिया, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज सहारनपुर में चल रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। इसके साथ ही एक अन्य मामले में एक बालक भी ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को मोलना गांव निवासी 26 वर्षीय कविता अपने पति टींकू बाइक से रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे। इस दौरान जैसे ही दोनों बाइक पर खाताखेड़ी के समीप पहुंचे तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक स्थानीय चिकित्सालय में दोनों को भर्ती कराते हुए परिजनों को मामले की सूचना दी। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके चलते परिजनों ने दोनों को सहारनपुर के एक चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पर कविता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पति टींकू का इलाज चल रहा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया है। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर कस्बे में सात वर्षीय अयान पुत्र अब्दुल निवासी शीतलपुर को भी एक अन्य ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते अयान की हालत गंभीर है। अयान का मुजफ्फरनगर में इलाज चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया तथा चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें