लक्सर। गाधारोणा गांव के जंगल में मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश को अस्पताल से छुट्टी मिल गई । जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस एक बदमाश को पहले ही जेल भेज चुकी है। आठ जनवरी को लक्सर कोतवाली पुलिस व दो बदमाशों के बीच गाधारोणा में मुठभेड़ हो गई थी। पुलिस ने सोनू निवासी बुढाना व उसके साथी आकाश को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इस दौरान आकाश उर्फ प्यारा निवासी कल्याणपुरी, रतनपुरी, मुजफ्फरनगर पुलिस की गोली से गंभीर रुप से घायल हो गया था। पुलिस ने सोनू को जेल भेज दिया था तथा घायल आकाश को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा आकाश की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लक्सर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।