ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
शहर में बढ़ते जुगाड़ वाहनों की वजह से लगने वाले जाम को लेकर सीपीयू ने इनके खिलाफ अभियान चलाया, जिसमें करीब 12 जुगाड़ वाहन सीज किए गए। यातायात पुलिस ने बताया कि जुगाड़ वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
बुधवार को सीपीयू ने जुगाड़ वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। दिनभर सीपीयू के जवान जुगाड़ वाहनों की धरपकड़ करते रहे। बताया जा रहा है कि शहर में चल रहे इन जुगाड़ वाहनों में से अधिकांश में चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन लगे हुए हैं। सीपीयू की ओर से यह अभियान मिलिट्री चौक, रोडवेज बस अड्डा, खंजरपुर चौक, मलकपुर चुंगी, लक्सर रोड पर चलाया गया। यातायात निरीक्षक बिपेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में जुगाड़ वाहनों के यातायात दबाब बढ़ रहा है। सीपीयू को जुगाड़ वाहन सीज करने के निर्देश दिए गए हैं। करीब 12 जुगाड़ वाहन सीज किए गए। यातायात पुलिस ने बताया जुगाड़ वाहनों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।