नेवढ़िया। क्षेत्र के कोलवारी गाँव निवासी ज्ञान प्रकाश बिंद ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह को प्रार्थना पत्र देकर पिटाई करने वालों की गिरफ्तारी की मांग किया है। आरोप लगाया है कि मीटर लगाने के नाम अवैध वसूली का विरोध किया उसे मारा पिटा गया। पीड़ित का कहना है कि कोलवारी गांव में 19 सितंबर को कुछ मनबढ़ों द्वारा बिजली खराब व मीटर लगवाने के नाम पर 100 रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की वसूली की जा रही थी। उसी समय वह बाजार से घर लौट रहे थे। गांव में पहुंचते ही उसकी मुलाकात अवैध वसूली करने वाले गांव के ही छोटेलाल बिंद व जगरनाथ बिंद से हो गई। दोनों ने पीड़ित से भी पैसा मांगा। उसने मना किया तो गाली देने लगे और उसे बाद में लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।