रुड़की। दो बंद मकानों से जेवर और अन्य सामान चुरा कर भाग रहे तीन बदमाशों में से एक को ग्रामीणों ने दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।
माजरा गांव में एक टेंट हाउस के पास कुछ स्कूलों की बसें खड़ी रहती हैं। इनकी सुरक्षा के लिए चौकीदार रखे गए हैं। देर रात चौकीदारों ने टेंट हाउस के खाली प्लाट में एक युवक को सामान रखते देखा गया। इसके बाद युवक सामान रखकर निकल गया। चौकीदारों ने इसकी जानकारी टेंट हाउस के लोगों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक के सामान को हटा दिया और खुद छिपकर बैठ गए। कुछ देर बाद युवक सामान उठाने आया। सामान नहीं मिलने पर वह खोजबीन करने लगा। इस पर ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बदमाश युवक को दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने बदमाश के बौरे की तलाश ली, तो उसमें चोरी का सामान भरा पड़ा था। बदमाश ने बताया कि उसने माजरा निवासी धर्मपाल सैनी और सैनीपुरम शेरपुर कालोनी निवासी शिक्षक अमित सैनी के घर चोरी की है। शिक्षक अमित सैनी के घर से चांदी के जेवरात सहित अन्य सामान चुराया था। जबकि दूसरे मकान से कोई खास सामान हाथ नहीं लगा। बदमाश ने बताया कि घटना में उसके साथ दो अन्य बदमाश भी साथ थे, लेकिन ग्रामीणों की जाग होने पर वह फरार हो गए थे। इसके बाद ग्रामीणों ने रात को ही पुलिस को मौके पर बुलाया और बदमाश उनके हवाले किया। सिविल लाइंस पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रुक जाओ नहीं तो गोली मार देंगे-
ग्रामीणों को आता देखकर बदमाश भागने का प्रयास करने लगा। इस पर ग्रामीणों ने धमकी दी यदि वह नहीं रुकने तो उसे गोली मार दी जाएगी। इस पर बदमाश के पांव ठिठक गए और रुक गया। उसके बाद ग्रामीणों ने बदमाश को दबोच लिया।