फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दंपती से मारपीट, चार पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। एक व्यक्ति ने ससुराल जाते हुए कुछ लोगों पर ट्रैक्टर रोककर गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर उससे और पत्नी से मारपीट कर दी। थाना क्षेत्र के डुमनपुरी गांव निवासी सोकिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह बुधवार को ट्रैक्टर से शेरपुर बेला गांव में अपने ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह शेरपुर बेला गांव के पास पहुंचे तो गांव निवासी कर्मे, रकम, अविनाश और सूरज ने ई रिक्शा लगाकर ट्रैक्टर रोक लिया। साथ ही गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट कर दी और फरार हो गए। उन्होंने ससुराल पहुंचकर घटना की जानकारी दी। आरोप है कि चारों लोग ससुराल पहुंचे और फिर से मारपीट कर दी। बचाव करने आई पत्नी पूजा से भी मारपीट कर दी। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें