फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना की सुस्त चाल से प्रत्याशी बेहाल

Wed, 06 Jan 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की/लक्सर। पुलिस-प्रशासन की ओर से मतगणना के लिए किए गए इंतजाम प्रत्याशियों और समर्थकों पर भारी पड़ा। स्थिति यह रही कि मतगणना की सुस्त चाल से प्रत्याशी और समर्थक घंटों बेहाल रहे। वहीं एजेंट बनाए गए लोगों की पुलिस ने खूब परेड कराई। इस दौरान उन्हें घंटों धूप में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

किसी ब्लाक में जिला पंचायत वार तो किसी में न्याय पंचायत वार मतगणना की व्यवस्था की गई थी। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से तय किया था कि एक राउंड की मतगणना होने के बाद दूसरे राउंड के प्रत्याशियों और एजेंटों को अंदर जाने दिया जाएगा। राउंड की गिनती के लिए समय तय नहीं था। ऐसे में सुबह आठ बजे मतगणना के साथ ही रुड़की ब्लाक परिसर में और बाहर भारी संख्या में प्रत्याशी और समर्थक एकत्रित हो गए।
पुलिस ने पहले राउंड में दौलतपुर जिला पंचायत क्षेत्र के प्रत्याशियों और एजेंटों को जाने दिया। अभी प्रथम राउंड की मतगणना चल रही थी तभी दूसरे राउंड के लिए इमलीखेड़ा क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों प्रत्याशी और समर्थक गेट पर एकत्रित होने लगे। पुलिस ने इन्हें केएलडीएवी इंटर कालेज परिसर में पार्क के एक छोर पर खड़ा करा दिया। साथ ही इनकी लाइन लगा दी गई। इसके बाद लाइन लगाकर और एक-एक की चेकिंग कर उन्हें अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन

वहीं लक्सर ब्लाक के केवी इंटर कालेज में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई, लेकिन चार बजे तक एक ही ग्राम पंचायत की घोषणा की गई। शुरुआत से ही मतगणना स्थल पर अधिकारी रुझान बतानेे से भी बचते नजर आए। शाम चार बजे तक प्रशासन ने सिर्फ एक ही विजयी प्रत्याशी कर्णपाल की घोषणा की थी, जबकि चार से ज्यादा प्रधानों की मतगणना समाप्त हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें