रामनगर स्थित मूलराज इंटर कालेज में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर को 100 दिन पूरे होने पर स्वास्थ्य कर्म?
- फोटो : ROORKEE
रामनगर के मूलराज इंटर कॉलेज में वैक्सीनेशन शिविर के सौ दिन पूरा होने पर आयोजित किए गए सम्मान समारोह में कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
मंगलवार को मूलराज इंटर कॉलेज में लगाए गए वैक्सीनेशन शिविर के सौ दिन पूरे होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही समर्पण संस्था ने शिविर का आयोजन करने वाले संगठनों के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया। रुड़की विकास मंच एवं पंजाबी कल्याण महासभा की ओर से आयोजित 100वें शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि हरिद्वार के मेयर मनोज गर्ग ने किया। उन्होंने कहा कि 100 दिन से चल रहे शिविर में अब तक 22 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। शिविर संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों ने अहम भूमिका निभाई है। टीम के सदस्यों ने हर विपरीत परिस्थितियों में काम कर वैक्सीनेश्न को लक्ष्य तक पहुंचाया, इसलिए वे वास्तव में सम्मान के हकदार हैं। सम्मानित होने वालों में शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की परियोजना प्रबंधक रंजना भटनागर, विपुल, शादाब, सलमान, आफरीन, अंजलि, ममता, गीता, काजल, नीतू, निर्मला, अंकित और नसरीन शामिल थीं। वहीं सम्मान समारोह में संगठन अध्यक्ष नरेश यादव, संजय कपूर, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंधु, सचिन तनेजा, रीना अग्रवाल और कविश मित्तल आदि मौजूद रहे।