फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर संचालिका व युवती में विवाद, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। रुपये के लेनदेन को लेकर ब्यूटी पार्लर संचालिका और एक युवती के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच पार्लर पर ही हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। यहां पर भी दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस ने दोनों को फटकार लगाकर शांत किया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा में दो महिलाओं ने पार्टनरशिप में ब्यूटी पार्लर चला रखा है। कुछ माह पूर्व एक युवती पार्लर पर काम सीखने आई थी। काम सीखने के बाद पार्लर पर ही नौकरी करने लगी। इस बीच रुपये के लेनदेन को लेकर पार्लर संचालिका और युवती में विवाद हो गया। इस पर संचालिका ने उसे पार्लर से हटा दिया। मंगलवार को एक बार फिर युवती पार्लर पर पहुंची और हंगामा कर दिया। पार्लर पर दोनों पक्षों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। दोनों पक्षों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर घर कर भेज दिया है। विवाद करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें