मंगलौर। आम के बाग में आम तोड़ रहे युवकों के साथ ठेकेदार व मजदूरों ने मारपीट कर दी। इसके बाद युवकों ने पुलिस को लूट व गोली चलने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन सूचना झूठी निकली। पुलिस ने मौके से झगड़ा कर रहे युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।कोतवाल शांति कुमार गंगवार ने बताया कि क्षेत्र के नसीरपुर गांव में लूट व गोली चलने की सूचना मिली थी, वहां जाकर देखा तो गोली चलने व लूट की सूचना झूठी निकली। बताया कि कुछ युवक आम के बाग में घुसकर आम तोड़ने लगे। जिस पर बाग के ठेकेदार ने उन्हें रोका तो उन्होंने ठेकेदार व मजदूरों के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद ठेकेदार व मजदूरों ने मिलकर आम तोड़ रहे युवकों के साथ मारपीट की। इसके बाद युवकों ने पुलिस को लूट व फायरिंग की झूठी सूचना देकर गुमराह करने का प्रयास किया। कोतवाल ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही हैं।