फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: निरंतर सीखना बेहद जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहलपुर रोड स्थित स्वामी दयानंद सरस्वती विद्यालय में शनिवार को ओरिएंटेशन-डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अभिभावकों, विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि वर्तमान समय में निरंतर सीखना और स्वयं को अपडेट रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में खुद को विकसित करने पर जोर दिया ताकि वे बच्चों को बेहतर मार्गदर्शन दे सकें। प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र उनियाल ने कहा कि अभिभावक बच्चे के पहले शिक्षक होते हैं और उनका सहयोग बच्चों के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में समन्वयक राजेश नौटियाल, रतन, सीमा और रोहित ने भी अभिभावकों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें