फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रखा मौन व्रत

Sun, 25 Jan 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। कांग्रेस कमेटी की भगवानपुर विधायक ममता राकेश और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के कथित अपमान के विरोध में रविवार को अपने-अपने घरों के पास स्थित मंदिरों में दो घंटे का मौन व्रत रखा। विधायक ममता राकेश ने बताया कि प्रयागराज में मौनी अमावस्या के अवसर पर माघ मेला प्रशासन की ओर से साधु-संतों को संगम में स्नान करने से रोके जाने और पुलिस की ओर से उनके श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट किए जाने की घटना बेहद निंदनीय है। घटना के विरोध में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद प्रयागराज में गंगा किनारे अपने शिविर के सामने धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि साधु-संतों को पवित्र स्नान से रोकना और उनसे साधु होने का प्रमाण मांगना सनातन धर्म का अपमान है। विधायक ने कहा कि अब यदि साधु होने के लिए भी प्रमाण देना पड़े, तो यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी और हिंदू समाज साधु-संतों के साथ खड़े हैं और सरकार को इस पूरे मामले में माफी मांगनी चाहिए। मौन व्रत के दौरान धरने पर कांग्रेस के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें