फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के ग्रेड पर को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य में पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे में कटौती को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शव यात्रा निकाली। शव यात्रा मंगलौर से रुड़की, हरिद्वार होते हुए देहरादून जाकर समाप्त होगी। इस दौरान कांग्रेसियों ने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंगलौर बस स्टैंड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य के पुलिसकर्मियों के ग्रेड पर में कटौती को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर पुलिसकर्मियों का शोषण करने का आरोप लगाया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कहा कि सरकार ने पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को कम कर दिया है, जिससे उन्हें परिवार चलाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। भाजपा के सभी विधायक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई न कर, कोरोना योद्धा के रूप में सेवा देने वाले पुलिसकर्मियों को आर्थिक रूप से परेशान करने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुख्यमंत्री की शव यात्रा निकालकर प्रदर्शन किया जा रहा है। यात्रा लक्सर, मंगलौर, रुड़की, हरिद्वार होते हुए देहरादून तक जाएगी। वहां राज्यपाल को ज्ञापन देकर पुलिसकर्मियों की पुरानी ग्रेड पे बहाल किए जाने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर प्रद्युम्न अग्रवाल, चौधरी इस्लाम, फरमान खान, नवाज काजमी, महमूद अंसारी, इमरान खान, अमजद चिश्ती, सुलेमान पहलवान, तुफैल कुरैशी, राजा कुरैशी, परवेज नंबरदार, राशिद खान और शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें