फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस ने दिया समर्थन

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों को समर्थन देनेके लिए धरना स्थल पर पहुंचे कांग्रेसी। स्वयं
विज्ञापन
नगर निगम रुड़की के सफाईकर्मियों की हड़ताल के समर्थन में कांग्रेस नेता भी आगे आने लगे हैं। शुक्रवार को महानगर जिलाध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी अपने पदाधिकारियों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और हड़ताल कर रहे सफाईकर्मियों से मुलाकात कर उन्हें कांग्रेस की ओर से पूर्ण समर्थन दिया।
विज्ञापन


राजेंद्र चौधरी ने कहा कि रुड़की महानगर की सेवा में लगे सफाईकर्मियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सफाईकर्मियों की मांगों को जायज मानते हुए उनकी लड़ाई में तन-मन से पूरा सहयोग करेगी। उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए। बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मी पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस मौके पर संजय तोमर उर्फ गुड्डू, वैभव सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद, नीरज सैनी, डॉ. हरविंदर सिंह, विशाल सहगल, ओमवीर सिंह मलिक, डॉ. परवेज आलम, इस्तखार, विकास त्यागी, सुनील शर्मा और हिमांशु चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें