फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पिटबुल के हमले में घायल वृद्धा की हालत में सुधार, बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIढंढेरा निवासी वृद्धा पर पिटबुल डॉग ने हमला कर गंभीर रूप से कर दिया था घायल
I
I
I
I पिटबुल डॉग के हमले में गंभीर रूप से घायल वृद्धा की हालत में सुधार है हालांकि महिला अब भी एम्स ऋषिकेश में ही भर्ती है। कोतवाली रुड़की पुलिस ने शनिवार को एम्स पहुंचकर पीड़िता के बयान दर्ज किए। साथ ही मौके का भी जायजा लिया।
I
I
I
Iढंढेरा निवासी वृद्धा केला देवी पर शुक्रवार दोपह पिटबुल ने हमला कर दिया था। हमले में वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। घायल को पहले अस्पताल ले जाया गया था। वहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया था। पीड़िता के बेटे संजय निवासी रविदास मंदिर के पास ढंढेरा ने पिटबुल डॉग के मालिक पर मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि मामले की जांच रहे विवेचना अधिकारी ने एम्स ऋषिकेश में पहुंचकर घायल वृद्धा के बयान दर्ज किए हैं। उनकी हालत में सुधार है। इसके अलावा ढंढेरा में भी पुलिस टीम ने घटना की जानकारी ली है। आसपास के लोगों से मामले को लेकर जानकारी जुटाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iपालतू जानवरों का कराना होगा पंजीकरण
I
I
I
Iनगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पालतू जानवरों का पंजीकरण कराना होगा। साथ ही निगम की ओर से जारी नियमावली का पालन करना होगा। सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता ने बताया कि पालतू जानवर जिसमें गाय-भैंस व कुत्ते आदि शामिल है। यदि कोई इनको पालता है तो इसके लिए निगम में पंजीकरण कराना होगा। पालतू जानवरों को लेकर एक गाइडलाइन भी है। उन्होंने बताया कि पालतू जानवरों के पंजीकरण को लेकर एक अभियान चलाया जाएगा।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें