फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दहेज न मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIदहेज में एक लाख और कार की मांग पूरी न होने पर ससुराल के लोगों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
I
I
I
Iमुखियाली कला कोतवाली लक्सर निवासी महिला ने बताया कि 25 अगस्त 2019 को मनोज कुमार के साथ विवाह हुआ था। परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक शादी में काफी दान दहेज दिया था लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल के लोगों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। कई बार मांग को पूरा किया गया। अब ससुराल के लोग एक लाख और कार की मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करते थे। विरोध पर आए दिन मारपीट की जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
I25 अगस्त की सुबह ससुराल के लोग कमरे में घुस आए और मारपीट कर घायल कर दिया था। बच्चों को भी छीन लिया और घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके पति मनोज कुमार, सास सुधा, देवर कपिल, अनुज और ननद ज्योति निवासी ढंढेरा फाटक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें