फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: दाल, रोटी खाकर बिगड़ी राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के 17 बच्चों की तबीयत

Thu, 29 Aug 2019 08:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रुड़की में शिकारपुर स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में पढ़ रहे 17 बच्चों की हालत मंगलवार रात दाल, रोटी खाकर बिगड़ गई। तबीयत ज्यादा खराब होने पर बच्चों को बुधवार की सुबह लंढौरा के स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। सात की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें रुड़की सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


मामले में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, सूचना पर पहुंचे परिजन बच्चों को सिविल अस्पताल से ले गए। इससे पहले उन्होंने स्कूल पर बच्चों को घटिया किस्म का खाना दिए जाने का आरोप जड़ा। उन्होंने मंगलवार रात ही बच्चों को उपचार न दिए जाने पर भी सवाल खड़े किए।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम स्कूली बच्चों को खाने में दाल, रोटी दी गई थी। शाम का खाना खाने के बाद अचानक 17 बच्चों की हालत बिगड़ गई। उन्हें उल्टी, चक्कर, सिरदर्द के साथ ही हाथ-पैरों में जकड़न होने लगी। एक बच्चे की नकसीर भी फूट पड़ी। बच्चों ने स्कूल स्टाफ को इस संबंध में जानकारी दी। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के स्टाफ ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया, रात में उन्हें उपचार नहीं दिलाया गया।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह आनन-फानन में बच्चों को लंढौरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सात बच्चों की हालत को नाजुक देखते हुए रुड़की के सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पाकर बच्चों के परिजन भी पहुंच गए, लेकिन बजाय सिविल अस्पताल के अपने साथ ले गए। वहीं, अन्य बच्चों को स्कूल का स्टाफ इलाज के बाद वापस विद्यालय ले गया।

हालांकि यहां से भी कुछ परिजन अपने बच्चों को अपने संग ले गए। विद्यालय पहुंचे अभिभावकों विवेक चौधरी, सत्येंद्र और धर्मेंद्र कुमार ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप जड़ा। बच्चों को घटिया किस्म का खाना दिए जाने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि इस संबंध में कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन आज तक शिक्षा विभाग आंखें बंद किए हुए है।

विज्ञापन

यह है फूड प्वाइजिनिंग के शिकार बच्चे

आयशा, वंशिका, रिया, खुशी, गरिमा, पलक, करिश्मा, नैन्सी, वंशिका, तनुष्का, श्वेता, आंचल, अनुकूल, बबीता, अंशु, हिमानी, रीना की तबीयत बिगड़ी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
शिकारपुर स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग का यह कोई पहला मामला नहीं है। जानकारी के मुताबिक 2016 में डेढ़ दर्जन बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हुई थी। इसके बाद 2018 में 70 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए थे। बार बार इस तरह की घटना होना कई तरह के सवाल खड़े करता है।

कुछ बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। अभी तक हालत के बिगड़ने के कारणों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। बच्चों को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया है।
अनूप पुंडीर, प्रधानाचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, लंढौरा

मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि ऐसा कोई मामला आता है, तो उसकी जानकारी कराई जाएगी।
-आरडी शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी, हरिद्वार

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के कुछ बच्चे अस्पताल आए थे। मामला फूड प्वाइजनिंग का लगता है। कुछ बच्चों की हालत नाजुक देखते हुए सिविल अस्पताल रुड़की के लिए रेफर किया गया है।
-जितेंद्र मिश्रा, प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लंढौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें