फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मनरेगा की मजदूरी नहीं देने पर बीडीओ से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ग्रामीण ने मनरेगा के तहत किए गए कार्य की मजदूरी न दिए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत बीडीओ से की है। बीडीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन




बीडीओ को दी गई शिकायत में नन्हेड़ा अनंतपुर गांव निवासी संदीप त्यागी ने बताया कि उसका मनरेगा के तहत जॉबकार्ड बना हुआ है। इस कार्ड के आधार पर कुछ समय पहले उसने अपने गांव के क्षेत्र में मनरेगा में मजदूरी की थी। मजदूरी के दौरान दैनिक मस्टरोल में उसकी प्रतिदिन की एंट्री भी हुई थी। इसके बावजूद उसे अब तक मजदूरी नहीं मिली है। ग्रामीण ने ग्राम विकास अधिकारी पर आरोप लगाया कि कई बार कहने के बावजूद उनकी मजदूरी उनके खाते में नहीं डाली जा रही है। बीडीओ सुमन दत्त कुटियाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें