क्षेत्र के पूरणपुर गांव निवासी व्यक्ति ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया कि गांव मिर्जापुर सादात में राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अस्पताल है। इसमें डॉक्टर और कर्मचारी रोजाना ड्यूटी नहीं आते है। ऐसे में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अस्पताल में हाजरी पंच मशीन और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। योगेंद्र चौधरी ने बताया कि खानपुर विकासखंड क्षेत्र के चिकित्सालय में करीब छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है, लेकिन अस्पताल में मुख्य चिकित्सक और कर्मचारी नियमित ड्यूटी नहीं करते हैं। हरिद्वार के जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को भी शिकायत की जा चुकी है।