फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में कंपनी कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर के लिए :: फोटो समाचार
विज्ञापन

---------------------------
सड़क हादसे में कंपनी कर्मचारी की मौत
छुटमलपुर की तरफ से बाइक से भगवानपुर आ रहा था कर्मचारी
सिसौना के पास हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
भगवानपुर (रुड़की)। हाईवे पर ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार कंपनी कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव सिकरी खुर्द निवासी फरहान (22) पुत्र राशिद भगवानपुर स्थित औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी में काम करते थे। सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वह छुटमलपुर की तरफ से बाइक से भगवानपुर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सिसौना के पास हाईवे पर पहुंची तो ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। टक्कर इतना जबरदस्त था कि फरहान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की जेब से मिली आईडी प्रूफ से पहचान होने पर जानकारी परिजनों को दी। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया। एसओ संजीव थपलियाल ने बताया कि तहरीर आने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें