फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया 11 लाख का गबन, समिति सचिव संस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की/भगवानपुर। सहकारी समिति खेड़ी शिकोहपुर के सचिव को गबन के मामले की प्रारंभिक जांच के बाद सस्पेंड कर दिया गया है। इसके बाद विभागीय अधिकारी मामले की जांच करने में जुटे हैं। सहकारी समिति के सचिव ने जांच को गलत बताते हुए कोर्ट जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सहकारी समिति खेड़ी शिकोहपुर में गबन की शिकायत मिली थी। आरोप है कि समिति द्वारा योजनाओं के नाम पर गबन किया गया है। इससे सरकारी धन की दुरुपयोग हो रहा है। इस मामले में आरोपों की जांच कराने की मांग विभागीय अधिकारियों से की गई थी। इसके बाद विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रारंभिक जांच की गई है। इसमें करीब 11 लाख रुपये के गबन की बात सामने आई है। विभागीय अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के आधार पर समिति सचिव को सस्पेंड कर दिया है। डीसीबी बैंक के चेयरमैन प्रदीप चौधरी और सहायक निबंधक मान सिंह सैनी ने सचिव को सस्पेंड करने की पुष्टि की है। वहीं दूसरी ओर सस्पेंड समिति सचिव का कहना है कि उनके खिलाफ गलत तरीके से कार्रवाई की गई है। इसके चलते वह मामले को लेकर कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। उनके द्वारा कोई गबन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें