फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ईओ और कर्मचारियों पर लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने भगवानपुर नगर पंचायत के ईओ और अन्य कर्मचारियों पर लगे आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी में बीडीओ, तहसीलदार और ट्रेजरी अधिकारी को शामिल गया है। कमेटी की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी असलम अली, सोनू कुमार, सद्दाम, रमेशचंद, मामचंद कश्यप व अन्य कई लाेगों ने मुख्यमंत्री को शिकायतपत्र भेजकर नगर पंचायत के ईओ और अन्य कुछ कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं अपनाई जा रही है। कुछ चहेते ठेकेदारों को काम देने के लिए मैनुअल टेंडर निकाले जा रहे हैं।



वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी वह किसी भी समस्या को लेकर अधिकारियों से मिलने जाते हैं तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। वहीं आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई ऐसे विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिसमें धांधली की जा रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। जांच कमेटी में बीडीओ ज्येंद्र भारद्वाज, तहसीलदार दयाराम और ट्रेजरी अधिकारी प्रशांत शर्मा को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों अधिकारी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रिपोर्ट सौपेंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें