फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: दवाई कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने युवती पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 19 Apr 2023 12:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह कंपनी से ड्यूटी कर कमरे पर लौटा था। रात में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
रुड़की में युवक की मौत के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुड़की में एक दवाई कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कर्मचारी की मौत से गुस्साए परिजनों ने सिविल अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने एक युवती पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूल रूप से सहारनपुर और हाल निवासी रुड़की के सुनहरा निवासी मिथुन (26) रुड़की के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक दवाई कंपनी में काम करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात वह कंपनी से ड्यूटी कर कमरे पर लौटा था। रात में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने आनन-फानन उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया।

Haridwar:  जहरीली शराब कांड में खुलासा, पंचायत चुनाव से पहले स्प्रिट से बनी शराब से गई थी 12 लोगों की जान
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, बुधवार की सुबह परिजन और बड़ी संख्या में रिश्तेदार सिविल अस्पताल में जमा हो गए। परिजनों ने एक युवती पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर युवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गंगनहर कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। साथ ही तहरीर के आधार पर युवती से भी पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें