रुड़की चावमंडी स्थित गौशाला में निरीक्षण के दौरान गौ माता का पूजन करते गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष
- फोटो : ROORKEE
गो सेवा आयोग उत्तराखंड के उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल ने रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में गोशालाओं का भ्रमण कर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। उन्होंने चाव मंडी रुड़की स्थित गोशाला में चल रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। गायों के रहने की व्यवस्था, उत्तम चारे का प्रबंध, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, कुशल गो सेवक और परिसर की स्वच्छता से वे बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने गोशाला में गोविंद मंदिर के निर्माण कार्य को भी देखा।
गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल ने बृहस्पतिवार को सिंधु सागर महाराज के नेतृत्व में टोडा अहतमाल स्थित श्री कृष्ण प्रणामी गो सेवा धाम में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया। इसके अलावा झींवरहेड़ी भगावनपुर स्थित गोशाला में प्रेमानंद गिरि के सानिध्य में आयोजित विश्व कल्याण यज्ञ में हिस्सा लिया। इसके बाद वे रुड़की चाव मंडी स्थित गोशाला पहुंचे। यहां गोशाला के अध्यक्ष हरि मोहन कपूर, महामंत्री वीरेंद्र गर्ग एवं रामगोपाल कंसल ने गोशाला में गोबर से लकड़ी, टिकली और खाद बनाने के कार्यों की जानकारी दी। आयोग के उपाध्यक्ष ने भी राज्य सरकार की गो सेवा के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। इसके बाद राजेंद्र अंथवाल गोशाला के समीप गोपाल जैविक स्टोर पर भी पहुंचे। यहां जैविक उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर सुबोध गुप्ता, प्रमोद गोयल, इंदर बधान, प्रवीण संधू, मनोज गोयल, अश्विनी कुमार अनिल कुमार, प्रवीण सब्बरवाल, बृजमोहन सैनी, बीएल अग्रवाल, डॉ. उमेश भट्ट, अश्वनी कुमार, उमेश सिंघल, मोहित, नरेंद्र आहुजा, राजकुमार उपाध्याय, संदीप गोयल, विकास चौधरी, विकास शर्मा, अमित गोयल आदि मौजूद रहे।