फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: आवासीय कॉलोनी में हो रहा व्यवसायिक निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे भवन निर्माण में बेवजह आपत्ति लगाए जाने और आवासीय कॉलोनी में व्यवसायिक भवन बनाए जाने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने खानापूर्ति के लिए व्यवसायिक भवन का काम रुकवाया लेकिन फिर से काम शुरू करा दिया गया है। हरिद्वार रोड पर अब्दुल कलाम चौक के पास वर्धमान आवासीय कॉलोनी है। आपत्तिकर्ता प्रदीप कुमार सिंघल ने बताया कि उनकी कॉलोनी में नक्शा पास कराकर छोटी सी जगह में निर्माण कर रहे लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है। व्यवसायिक निर्माण करने वालों के प्रति आंख मूंदी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी व्यवसायिक निर्माण को देखकर गए और काम रुकवाया दिया लेकिन उनकी शह पर फिर से निर्माण कार्य जारी है। ऐसे में भेदभाव किया जा रहा है। वहीं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट ने बताया मामले में शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें