ज्वांइट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने कलियर बेडपुर चौक पर अवैध रूप से काटी गई काॅलोनियों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई से अवैध काॅलोनियां काटने वाले में हड़कंप मच गया।
शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा के निर्देश पर हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता आकाश जगूड़ी के नेतृत्व में टीम बेड़पुर चौक पहुंची। इसके बाद अवैध रूप से काटी गई काॅलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण किया गया। अवैध रूप से काॅलोनियों पर निर्माण करने वालों को चेतावनी भी दी कि बिना अनुमति के काॅलोनी पर निर्माण न करें। कार्रवाई से अवैध रूप से काॅलोनी काटने वालों में हड़कंप मचा रहा। एचआरडीए के सहायक अभियंता आकाश जगूड़ी ने बताया कि जेएम के निर्देश पर अवैध रूप से काटी गई काॅलोनियों का ध्वस्तीकरण किया गया है। इन काॅलोनी के निर्माण की विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है।