फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: क्लीनिक संचालक ने ग्रामीण पर घर में घुसकर चाकू से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
क्लीनिक में उपचार के लिए आई युवती को मर्करी (पारा) के इंजेक्शन लगाने के मामले में आरोपी क्लीनिक संचालक पवन कुमार ने प्रकरण में वादी युवती के पिता राजेंद्र सिंह पर घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। कंधे और सिर में चाकू से वार किए जाने पर ग्रामीण घायल हो गया। भागने का प्रयास कर रहे आरोपी को परिजन ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के खरंजा कुतुबपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि गांव निवासी आरोपी पवन कुमार ने उनसे पारिवारिक रंजिश के कारण उनकी पुत्री को मर्करी ( पारा ) के इंजेक्शन लगा दिए थे। हालत बिगड़ने पर युवती को हायर सेंटर ले जाया गया था। वहां किसी प्रकार उसकी जान बची थी। मामले में उन्होंने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

मामला न्यायालय में विचाराधीन है। 23 जुलाई को वह अपने घर में बैठे थे। इस दौरान आरोपी पवन कुमार वहां आया और उन पर मामले को वापस लेने का दबाव बनाने लगा। उन्होंने मामला वापस लेने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इस पर उसने चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से उनके ऊपर ताबड़तोड़ वार किए। सिर और कंधे में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। भागते समय वह नीचे गिर गया। इस बीच उनके परिजन ने आकर उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मामले में राजेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी पवन कुमार के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें