फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पश्चिम बहनी बाणगंगा में चला स्वच्छता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा हरदेव सिंह के जन्मोत्सव पर क्षेत्र की पौराणिक पश्चिम बहनी बाणगंगा में संत निरंकारी मिशन के सेवादारों ने जल-स्वच्छता एवं सफाई अभियान चलाया गया। साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन




रविवार को जन्मोत्सव पर पूरब से पश्चिम की ओर बहने वाली अद्भुत पौराणिक धारा पश्चिम बहनी बाणगंगा में मिशन के सैकड़ों सेवादारों ने श्रमदान कर साफ-सफाई की। क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद शहजाद ने कहा कि यह स्थान अपनी विशिष्टता के लिए जाना जाता है। वहां गंगा की धारा पूरब से पश्चिम की ओर बहती है।

उन्होंने कहा कि जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर जल-स्वच्छता का यह अभियान अत्यंत सराहनीय है और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें सहयोग करना चाहिए। अभियान के बाद कार्यक्रम स्थल पर सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार, डॉ. सोम सिंह, एडवोकेट नरेंद्र सिंह, डॉ. सतीश कुमार, गंभीर सिंह, राजदुलारी, बबीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें