कलियर शरीफ कर्मियों की जायरीनों से मारपीट
- फोटो : amarujala
दरगाह पिरान कलियर में साबिर साहब की दरगाह में मुरादाबाद से आए कुछ जायरीनों और दरगाह कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें छुड़वाया। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
मुरादाबाद से जायरीनों का एक जत्था साबिर साहब की दरगाह पर पहुंचा। जियारत के बाद जब जायरीन दरगाह से बाहर निकले और जूते पहनने लगे उसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दरगाह कर्मचारियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
मारपीट होती देख बाजार में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।