फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में नि:शुल्क रक्त जांचें शुरू

Mon, 03 Oct 2016 12:08 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों की सुविधाओं के लिए पैथोलॉजी लैब में 30 जांचे नि:शुल्क कर दी गईं हैं। रविवार को गांधी जयंती पर सीएमएस डा. संजय कंसल ने अस्पताल में इस सुविधा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


सीएमएस डा. संजय कंसल ने बताया कि अब पैथोलॉजी लैब सुबह आठ से रात आठ बजे तक खुल रहेगी। दो अक्तूबर से अस्पताल ने खून की 30 जांचों को नि:शुल्क कर दिया गया है। इससे मरीजों को लाभ मिलेगा। इन जांचों में डेंगू, सीबीसी, मलेरिया, एचआईवी, टीएलसी, डीएलसी समेत 30 जांचे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नि:शुल्क जांच से अस्पताल प्रबंधन पर प्रत्येक वर्ष करीब 40 लाख रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

इस अवसर पर डा. एके मिश्रा, डा. एमएमपी सिंह, डा. टी खान, डा. प्रनम प्रताप सिंह, मैनेजर रामकेश गुप्ता, डा. रजत सैनी, एसपी बडोला, अक्षय लाल, पवन कश्यप, केके शर्मा, चंदेल जी, बीसी ममगईं एवं आरएस खत्री समेत अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें