फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रुड़की में बढ़ने लगी ठिठुरन, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में भी धूप नहीं दे रही राहत, गंगनहर और खेतों के आसपास रात में छाने लगा कोहरा
विज्ञापन

शहर और आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट आने से सुबह और शाम के समय ठिठुरन महसूस होने लगी है। बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान भी सामान्य से 0.5 डिग्री कम दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण मौसम में ठंडक बनी रही।

बढ़ती ठंड का असर अब लोगों की दिनचर्या पर भी दिखाई देने लगा है। सुबह और शाम लोग जैकेट, स्वेटर और टोपी पहनकर घरों से निकल रहे हैं। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से अधिक परेशानी हो रही है। वहीं सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीज भी सरकारी और निजी अस्पतालों के साथ मेडिकल स्टोर पर दवाएं लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


दोपहर में निकलने वाली धूप भी अब ज्यादा देर तक राहत नहीं दे पा रही है। धूप की तपिश कम होने से लोग कुछ समय धूप में बैठकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में भी शाम के समय चहल-पहल कम होने लगी है। हालांकि शादी समारोहों का सीजन होने के कारण दिन में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरे शहरों से भी लोगों का आना-जाना जारी है। रात करीब नौ बजे के बाद बाजार धीरे-धीरे बंद होने लगते हैं। गंगनहर किनारे और खेत-खलिहानों के आसपास रहने वाले लोगों को रात के समय कोहरे का सामना करना पड़ रहा है। रात में कोहरा घरों के आसपास तक पहुंचने लगा है। मौसम में बदलाव को देखते हुए आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें