फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किड्स मैराथन में बच्चों के जोश ने जीता दिल

Sun, 08 Mar 2026 08:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सिबलिंग्स नर्सरी स्कूल की ओर से छोटे बच्चों के लिए किड्स मैराथन का आयोजन किया गया। बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया, जबकि अभिभावकों ने उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, खेल भावना और आत्मविश्वास बढ़ाना था। शुभारंभ रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मनीषा बत्रा और समाजसेवी पूजा गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यालय की संस्थापक किरण कौशिक, सुखपाल कौशिक, अतिन कौशिक, समलेश गर्ग और शैफाली गर्ग भी उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें