फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्टार्टअप के अवसरों पर छात्राओं को दी जानकारी

Sun, 08 Mar 2026 07:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शिकारपुर स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 से 12 की छात्राओं के लिए करियर और गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना था। मदरहुड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. संतोष शर्मा ने छात्राओं को करियर चयन के मानदंडों जैसे रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष केतन भारद्वाज ने स्वरोजगार और स्टार्टअप के महत्व पर जोर देते हुए सफल महिला उद्यमियों और सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बैंकों की वित्तीय सहायता और अनुदान योजनाओं के बारे में भी बताया। विद्यालय के प्राचार्य अनूप सिंह पुंडीर ने छात्राओं को स्वरोजगार अपनाने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर अनिल कुमार शर्मा, अरविंद कुमार, संजय, नीलम रानी, मंजू और सृष्टि राय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें