विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में विंटर कार्निवाल उत्सव के दौरान डांस करते बच्चे - स्त्रोत स्कू
सीबीआरआई राज्यों में विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीआरआई के निदेशक प्रो. आर प्रदीप कुमार ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीषा बत्रा, पूजा गुप्ता, प्रीति शर्मा, कुमुद सिंघल एवं शुभी मसूर उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक ढंग से सजाया गया गेमिंग जोन, आर्ट एंड क्राफ्ट कॉर्नर और विभिन्न स्टॉल लोगों को खूब भाए। कार्यक्रम की शुरुआत नन्हे बच्चों ने स्वागत गीत से की। इसके बाद बच्चों ने क्रिसमस गीत, नृत्य, स्कूल गीत और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण विभिन्न प्रकार के लजीज व्यंजनों के स्टॉल रहे। कला प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। ईको क्लब के माध्यम से सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सामूहिक भावना का विकास करना है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विशेष सहभागिता निभाई। इस दौरान प्रबंध समिति की अध्यक्षता लीना चौरसिया, सचिव शेसलीन राउत एवं कोषाध्यक्ष हेमलता, प्रीति बंसल, कल्पना कोहली, मीता भाटिया, शिप्रा गोयल, संगीता तनेजा, संगीता अग्रवाल सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।