फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: विवाद हुआ तो झूठा केस दर्ज कराने को रची साजिश, बच्चे के सिर पर मुर्गे का खून लगाकर पहुंचा कोतवाली

Tue, 29 Aug 2023 11:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

गुलाबनगर में रविवार देर रात बच्चों के विवाद में बड़ों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था। इस मामले में सोमवार को एक व्यक्ति अपने 15 साल के खून से सने बेटे के साथ कोतवाली पहुंचा।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झूठा केस दर्ज करवाने के लिए एक व्यक्ति अपने बेटे के सिर पर मुर्गे का खून लगाकर कोतवाली जा पहुंचा। पुलिस ने उसके झूठ को चंद मिनट में ही पकड़ लिया और व्यक्ति को जमकर फटकार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुलाबनगर में रविवार देर रात बच्चों के विवाद में बड़ों में जमकर लाठी-डंडे चले थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था। इस मामले में सोमवार को एक व्यक्ति अपने 15 साल के खून से सने बेटे के साथ कोतवाली पहुंचा। यहां उसने बताया कि दूसरे पक्ष ने उसके बेटे के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया है।

Uttarakhand: चमोली में देर रात हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसके बेटे के सिर की जांच की तो कोई घाव नहीं मिला। पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। इस पर उसने बताया कि वह झूठा केस दर्ज करवाने के लिए बेटे के सिर पर मुर्गे का खून लगाकर आया था। सच्चाई पता चलने पर पुलिस ने उसे जमकर फटकार लगाई। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों को दोबारा विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें