फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी नौकरी के नाम पर दो लोगों ने एक परिचित से दो लाख से अधिक की ठगी कर ली। परिचित ने रकम वापस मांगी तो इनकार कर दिया। आरोप है कि दोनों लोगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुनहरा निवासी सुरेश कुमार वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ माह पूर्व उनकी मुलाकात दो लोगों से हुई थी। दोनों ने बताया था कि उनकी सरकारी विभाग के अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान है और वह कई युवकों की नौकरी लगवा चुके हैं। वह उनके बेटे की भी नौकरी लगवा देंगे। उनके झांसे में आकर वह राजी हो गए थे। आरोप है कि दोनों लोगों ने नौकरी लगवाने की एवज में एडवांस में कुछ रकम मांगी थी। विश्वास में आकर उन्होंने दो लाख 41 हजार रुपये दोनों लोगों को दे दिए थे। इसके बाद उक्त लोगों ने नौकरी का फार्म भरने और जल्द ही ज्वाइनिंग लेटर आने की बात कही थी। काफी समय बीतने के बाद भी ज्वाइनिंग लेटर नहीं आया। शक होने पर उन्होंने जांच की तो पता चला कि दोनों ने धोखाधड़ी की है। उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो दोनों ने इनकार कर दिया। आरोप है कि रकम लौटाने का दबाव बनाने पर दोनों ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अभिनव शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर संजय कुमार निवासी गांव भंगेड़ी, रुड़की और दीपक निवासी नामालूम के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें