भगवानपुर में सीएचसी के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ.सरोज नैथानी व अन्य।
- फोटो : ROORKEE
भगवानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने निरीक्षण किया। सीएमओ के पहुंचने पर कर्मचारियों में खलबली मच गई।
क्षेत्र के गांव छापुर, सिंकदरपुर, मंडावर, चौली शहाबुद्दीन में संदिग्ध बुखार से कई मौतें हो चुकी हैं। सीएमओ ने गांव में दौरा कर उचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को एक बार फिर सीएमओ ने भगवानपुर सीएचसी का निरीक्षण किया। अस्पताल में सीएमओ को सबकुछ सामान्य मिला। सीएमओ ने डॉक्टरों को कक्ष के बाहर अपने नाम का बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को उचित इलाज और गंभीर मरीजों को रुड़की अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी यदि कोई लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।