राज्य सरकार ने हरिद्वार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रहे चौधरी राजेंद्र सिंह को किसान आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। खास बात यह है कि कांग्रेस की सरकार में गठित हुए इस आयोग के 2016 से 2018 तक सबसे पहले अध्यक्ष बने थे। इस बार भाजपा की सरकार ने दूसरा मौका दिया है। करीब तीन साल से यह पद खाली चल रहा था।
आयोग के कार्यों और किसानों से जुड़े मुद्दों का उनका पूर्व अनुभव काम आएगा। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद राजनीतिक और किसान संगठनों से जुड़े क्षेत्रों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जिला पंचायत राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले चौधरी राजेंद्र सिंह को क्षेत्र का प्रभावशाली किसान नेता माना जाता है। एक बार उन्होंने अपने भाई की पत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में कायमाबी हासिल की थी। कार्यकाल पूरा होने से पहले बर्खाश्तगी का सामना करना पड़ा और फिर भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष बने। अपनी नियुक्ति पर उन्होंने कहा है कि वे किसानों और अधिकारियों के बीच दूरी को पाटने का काम करेंगे।