फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मौसम में बदलाव से रेलगाड़ियों के आवागमन पर पड़ा असर

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के साथ ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ने लगा है। लंबी दूरी की रेलगाड़िया अपने निर्धारित समय से घंटों की देरी से गंतव्य तक पहुंच रही हैं। रेलगाड़ियों को देरी से चलने से यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भी लंबी दूरी की रेलगाड़ियां घंटों की देरी से चलीं। इनमें अमृतसर - जयनगर स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 13 घंटे की देरी से चली। बरौनी जंक्शन - चंडीगढ़ पूजा स्पेशल 10 घंटे, सहरसा - अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस और गोरखपुर - अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 6 - 6 घंटों की देरी से चलीं।
श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा - योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, बरौनी जंक्शन - जम्मूतवी मोरध्वज एक्सप्रेस 4 - 4 घंटे की देरी से चली। पुरी - योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस, ऋषिकेश - बाड़मेर एक्सप्रेस हावड़ा - योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस, पूर्णियाकोर्ट - अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस 2 - 2 घंटे और अमृतसर - देहरादून लाहौरी एक्सप्रेस, हावड़ा - देहरादून कुंभ एक्सप्रेस, जयनगर - अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस, चंडीगढ़ - बनारस एक्सप्रेस, प्रयागराज - सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस, कोलकाता - अमृतसर एक्सप्रेस, दिल्ली - हरिद्वार एक्सप्रेस, अंब अंदौरा - हरिद्वार एक्सप्रेस 1 - 1 घंटा देरी से चलीं। इसके अलावा सहारनपुर - देहरादून पैसेंजर, दरभंगा - अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, लखनऊ - चंडीगढ़ एक्सप्रेस, रामनगर - चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से 30 मिनट से 1 घंटा की देरी से चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें