फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: यातायात नियम तोड़ने पर 22 वाहनों के चालान, छह सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की टीम ने चेकिंग में 22 वाहनों के चालान किए गए हैं। छह वाहन सीज हुए। ग्रामीण क्षेत्र में चेकिंग अभियान होने पर कई वाहन चालकों ने कार्रवाई से बचने के लिए खेतों के रास्ते भी अपने वाहन दौड़ा लिए।
विज्ञापन


यातायात नियमों का उल्लंघन होने से ग्रामीण इलाकों में सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। खासकर ओवरलोड वाहन लोगों की जान के लिए घातक हैं। बृहस्पतिवार को एआरटीओ (प्रवर्तन) कृष्ण पलडिया ने आमजन शिकायत और रोड सेफ्टी को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में धनौरी क्षेत्र के ग्रामीण इलाके में 22 वाहन चालकों के चालान किए गए। छह वाहन सीज किए गए। इनमें बिना परमिट की एक बस भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें