फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जिला सहकारी संघों के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सहकारी संघों के चुनाव शनिवार को संपन्न हो गए। चुनाव में सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया। राज्य सहकारिता विभाग की ओर से आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला सहकारी परिवहन संघ के अध्यक्ष पद पर मनोज त्यागी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं, जिला सहकारी आवास संघ लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर एडवोकेट सहदीप सिंह को चुना गया। जिला सहकारी कृषि उपज विपणन संघ के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी कांता कपिल को मिली। जिला सहकारी पशुपालन संघ लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारियों ने चुने गए प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र दिए। पूर्व डीसीबी अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि सहकारिता के विकास के लिए बेहतर कार्य करेंगे। इस दौरान भाजपा नेता संदीप खटाणा, टिंकल परमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें