साइबर ठग ने ऋण दिलाने के नाम पर एक हजार से अधिक की नकदी ठग ली। ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांव भिस्तीपुर निवासी मनोज कुमार ने पुलिस कोबताया कि उसके पास शुक्रवार को एक नंबर से कॉल आई थी। काॅल करने वाले ने बताया था कि वह बैंक से बात कर रहा है और उनके बैंक की ओर से बिना ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है। उसके झांसे में आकर वह ऋण लेने के लिए तैयार हो गया। इस पर ठग ने ऋण लेने के लिए गूगल-पे पर 1250 रुपये जमा करने की बात कही। इस पर उसने गूगल पे के जरिये रुपये ट्रांसफर कर दिए। बताया कि इसके बाद से ही वह नंबर बंद आ रहा है। ग्रामीण ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है।
फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद- फोटो : संवाद