लक्सर और रुड़की रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सात ट्रेनों को रेलवे ने शनिवार को रद्द कर दिया। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। शनिवार को नई दिल्ली बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, सहरसा अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, अमृतसर पूर्णिया कोर्ट जन सेवा एक्सप्रेस, अमृतसर लाल कुआं लाल कुआं एक्सप्रेस, दिल्ली काठगोदाम उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालिनी एक्सप्रेस, हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस रद्द रहीं। पुरी योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस 3:30 घंटे सहारनपुर देहरादून पैसेंजर 1 घंटा, चंदौसी ऋषिकेश पैसेंजर 1 घंटा, श्रीगंगानगर ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:30 घंटा, अहमदाबाद योग नगरी ऋषिकेश योग एक्सप्रेस 3:30 घंटे, इंदौर अमृतसर अमृतसर एक्सप्रेस 3 घंटे, मुंबई अमृतसर गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 1 घंटा, दरभंगा अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 1 घंटा, फाफामऊ अमृतसर कुंभ मेला स्पेशल 2 घंटे, लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 4 घंटे, अमृतसर सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
फोटो संख्या:74- कुराहवटा रोड पर जाम लगाते कॉलोनीवासी--संवाद- फोटो : संवाद