कुआंखेड़ा गांव में एक ग्रामीण के घर के पास फायरिंग कर दी गई। ग्रामीण ने गांव के ही व्यक्ति पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के अनुसार लक्सर कोतवाली के कुआंखेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 24 जून की रात को वह परिजन के साथ घर में थे। रात करीब 9:30 बजे गांव के ही आरोपी सहीपाल व एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर के समीप आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके घर के पास फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। संवाद