फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: गंगनहर में डूबे युवक का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मच्छी मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय अमीरुद्दीन बुधवार को रविदास घाट के पास गंगनहर में डूबकर लापता हो गया था। घटना के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मोहम्मदपुर झाल के पास गंगनहर में एक शव फंसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान अमीरुद्दीन के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। दूसरी ओर, कोतवाली पहुंचे परिजनों ने युवक को गंगनहर में धक्का देकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें