फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत के मामले में केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक माह पूर्व बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मारने के आरोप में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। करीब एक माह पूर्व हाईवे पर बाइक सवार को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिसमें 62 वर्षीय एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस संबंध में संजय कुमार निवासी ग्राम नूरपुर बूढ़पुर थाना झबरेड़ा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता सुरेश पुत्र धनपाल सिंह मंगलौर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें